CJP Leaders notice by Delhi Police : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
दोनों नेताओं को राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दोनों को नोटिस जारी किए गए। इस मामले में अजिंक्य शिंदे को भी समन भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। यह जांच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने और एक अन्य व्यक्ति की संपत्ति में बिना अनुमति प्रवेश करने से जुड़े आरोपों पर केंद्रित है। मामले में आगे की कार्रवाई और लागू कानूनी प्रावधानों की पुष्टि आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर की जानी बाकी है।